बड़वानी
बच्चो ने प्रश्न जरूर पूछना चाहिए जिज्ञासा जरूरी है - अर्पित गुप्ता
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत रुचिकर भोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में गुरुवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।












