जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत रुचिकर भोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में गुरुवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

ग्राम पंचायत बड़गांव द्वारा स्कूल में बच्चो की अधिक संख्या होने से 02 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया गया तथा बाला कार्य भी कराया गया जिसका लोकार्पण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्पित गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री स्वर्णलता काजले, ग्राम के सरपंच श्रीमालू डावर, पंचायत निरीक्षक श्री मुकेश वर्मा तथा बच्चो द्वारा किया गया।

खास बातें

  • स्वागत उद्बोधन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बिना सब अधूरा है।
  • शिक्षक अपने पूरे ज्ञान को शिष्यों पर न्योछावर कर देते है।
  • कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक गण सर्वश्री अशफाक शेख, मनोज केशरी, भीम सिंह अलावा, रामकिशन और अन्य महिला शिक्षिकाए उपस्थित थी।

स्वागत उद्बोधन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्पित गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के बिना सब अधूरा है। शिक्षक अपने पूरे ज्ञान को शिष्यों पर न्योछावर कर देते है। बच्चो को कक्षा में अपने शिक्षक से प्रश्न करने में झिझक नहीं होना चाहिए। बच्चो को ज्ञान प्राप्त करने के लिए जिज्ञासु होना जरूरी है।

इस अवसर पर ग्रीन लॉन्ग्स फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त 40 स्कूली बैग गरीब बच्चों को वितरण भी किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक गण सर्वश्री अशफाक शेख, मनोज केशरी, भीम सिंह अलावा, रामकिशन और अन्य महिला शिक्षिकाए उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल जोशी एवं आभार प्रदर्शन श्री अशफाक शेख द्वारा किया गया।