सीहोर की छात्रा गुंजन नागले ने कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत…
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर की छात्रा कु. गुंजन नागले ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं सीहोर जिले को गौरवान्वित किया है।
पराली नहीं जलाने वाले गांवों को जिला प्रशासन करेगा सम्मानित
विगत वर्षों में रायसेन जिले में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। फसल अवशेष (पराली) जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं तथा भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है।
किसान स्वयं जागरूक होकर अपने गांव को ‘‘पराली जलाने से मुक्त ग्राम‘‘ बनाने में सहभागी बनें और मिट्टी के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जनजातीय गौरव दिवस पर पीजी कॉलेज बालाघाट में विभिन्न…
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 16 नवंबर 2026 को निबंध, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ रहा।
भाषण प्रतियोगिता में आराधना बागड़े प्रथम, पपीन्द्र धुर्वे द्वितीय एवं साक्षी शरणागत तृतीय स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी कावरे एवं रीना पटले प्रथम, पूर्णिमा उइके एवं प्रीति मर्सकोले द्वितीय तथा मोनिका पन्द्रे तृतीय स्थान पर रहीं।