भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 16 नवंबर 2026 को निबंध, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, टंट्या भील एवं वीर नारायण सिंह जैसे जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति से परिचित कराना था।

भाषण प्रतियोगिता में आराधना बागड़े प्रथम, पपीन्द्र धुर्वे द्वितीय एवं साक्षी शरणागत तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में नंदिनी कावरे एवं रीना पटले प्रथम, पूर्णिमा उइके एवं प्रीति मर्सकोले द्वितीय तथा मोनिका पन्द्रे तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में शिवनी पिछौड़े प्रथम, सेजल गजभिये द्वितीय एवं तेजस्वी झारिया तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में शिरीन कुरैशी प्रथम, आराधना बागड़े द्वितीय तथा जानवी अजीत, विनीता ठाकरे एवं संजना सुलाखे तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसराम, डॉ. रचना कोरी, डॉ. तारा सिंगराम, डॉ. प्रशांत डहाटे, प्रो. सविता गेड़ाम, डॉ. नाजली कुरैशी, प्रो. ऋषभ भगत सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।