जिला प्रशासन एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा रतलाम जिले की 52 क्रियाशील गौशालाओं के संचालन एवं गोवंश के भरण-पोषण हेतु माह अक्टूबर 2026 की 1 करोड़ 79 लाख रूपये से अधिक की अनुदान राशि जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 14,504 सत्यापित गोवंशों के लिए 40 रूपये प्रति गोवंश प्रतिदिन के मान से डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान होगा।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री कन्हैयालाल डामोर द्वारा प्रस्तुत सत्यापित गोवंश संख्या के प्रस्ताव पर कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा 16 नवंबर 2026 को विधिवत अनुमोदन प्रदान किया गया है।
