जिला ई-दक्ष केंद्र, बुरहानपुर द्वारा कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (सीपीसीटी) की तैयारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सीपीसीटी परीक्षा के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर ज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी टंकण अभ्यास तथा प्रायोगिक तैयारी करायी जायेगी। उक्त प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 12 नवंबर से 30 नवंबर तक समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी सीमित सीटों के आधार पर शीघ्र पंजीयन कराएं। प्रशिक्षण का पंजीयन शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रशिक्षार्थी निर्धारित है, जो संपूर्ण प्रशिक्षण अवधि के लिए रहेगा। विस्तृत जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ई-दक्ष केंद्र, कक्ष क्रमांक 42, संयुक्त जिला कार्यालय, बहादरपुर रोड, बुरहानपुर में अथवा वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री गुलाम गौस के मोबाइल नंबर- 62639-85223 पर संपर्क किया जा सकता है।
