कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन की दिशा में विभिन्न प्रकार की कारगर उपाय सुनिश्चित किये गये है। इसी क्रम में गोपालकों द्वारा पराली का संग्रहण किया जा रहा है, जिसे पशुचारे के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा। सहायक कृषि श्री नवीन कुमार ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपालकों का सहयोग भी लिया ज रहा है। गोपालकों द्वारा खेतों में शेष बची पराली को एकत्रित कर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इस पहल से जहां किसानों को खेतों से पराली हटाने में सहयोग मिल रहा है, वहीं गोपालकों को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता भी हो रही है। साथ ही पराली जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण, वायु प्रदूषण में कमी तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। किसानों एवं गोपालकों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें तथा पराली को पशु चारे एवं अन्य उपयोगी कार्यों में लाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं। किसानबंधु से अपील की गई है कि वे गोपालक श्री जीतू गुर्जर से मोबाइल नंबर 9753461237 पर संपर्क कर अपने खेतों पराली प्रबंधन करा सकते है।


