कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा देवी उपासना के नवदुर्गा पर्व पर जाटखेडा स्थित माता जी के मंदिर में दर्शन लाभ लिया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में ग्राम की बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साथ बाल सुलभ चर्चा भी की गई। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को प्रसाद का वितरण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने जाटखेडा स्थित मंदिर पर भी दर्शन किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल आदि उपस्थित थे।