किसानों को रबी मौसम में गुणवत्तापूर्ण बीज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में शासकीय एवं अन्य अधिकृत संस्थाओं के पास विभिन्न फसलों के बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिलों में बीज की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार बीज की उपलब्धता पर्याप्त है। किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे अधिकृत विक्रय केन्द्रों एवं संबंधित सहकारी संस्थाओं से प्रमाणित बीज क्रय कर सकते है तथा बीज खरीदते समय टैग, बिल एवं बीज की वैधता जांच कर लें। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज विक्रय होने पर कृषकगण संबंधित जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।

