भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान पात्र नागरिकों को निर्वाचन संबंधी सेवाओं तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसके माध्यम से विशेष रूप से दिव्यांगजन, प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने में सहायता प्रदान की जाएगी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क के संचालन के लिए श्री रमेश कुमार मर्सकोले, सहायक ग्रेड-3, मोबाइल नंबर 6261773151, श्री मनीष बाथू, सहायक प्रोग्रामर, मोबाइल नंबर 9479331249 तथा श्री संजय यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर, मोबाइल नंबर 9575899170 को नियुक्त किया गया है।नियुक्त कर्मचारी कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। इस पहल का उद्देश्य संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान सभी पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन सेवाओं तक उनकी पहुंच को सरल बनाना है।