रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में किसानों की सिंचाई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जल संसाधन संभाग टिमरनी ने सिंचाई प्रकोष्ठ बनाया है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग टिमरनी श्रीमती सोनम वाजपेयी ने अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर अनुभाग टिमरनी श्री विनीत वोर्याले मोबाइल नम्बर 9516852837 को प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया है। प्रकोष्ठ में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो सके। जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी पचौला उपनहर श्री यशवंत सिंह सोलंकी व डाक रनर श्री आर.एस. नागरे, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी अजनई उपनहर श्री विनीत वोर्याले व अमीन श्री राजेश पुरी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भृत्य श्री ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश दिवसों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये प्रोसेस सर्वर श्री संजय राजवैध, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सीताराम तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये भृत्य श्री ललीत सिसोदिया की ड्यूटी लगाई गई है।