सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे आज सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी दतिया श्री विधा मिश्रा के निर्देशन मे दतिया जिले की लगभग 632 शासकीय एवं अशासकीय शालाओं मे चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता सह कार्यक्रम मे लगभग 8054 विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गई।
शहरी एवं ग्रामीण स्तउरीय शालाओं मे लगभग 2850 क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, पालक शिक्षक संघ एवं अभिभावकों द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित होकर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुये पुरूष्कािर वितरण कार्यक्रम संपन्नक कराया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सेवढ़ा एवं इंदरगढ़ मुख्यालय की शालाओं मे श्री प्रदीप अग्रवाल विधायक सेंवढा, नगर पंचायत अध्यक्ष भाण्डेर वि0ख0 मे सांदीपनि विद्यालय भाण्डेर मे श्री रूपेश पंसारी एवं श्री शेखर साहू एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रीय शालाओं मे श्री ओम प्रकाश रावत, श्री पवन यादव, श्री हेमंत यादव, श्री विनोद कुशवाहा एवं श्री हुकुम सिंह यादव आदि एवं दतिया वि0ख0 मे प्रमुख रूप से श्री मानवेन्द्र सिंह परिहार, डॉ0 रामजी खरे, श्री कालीचरण कुशवाह, श्री राकेश भार्गव, श्री संतोष कटारे, श्री मान सिंह कुशवाह आदि विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को पुरूष्कार/प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया।