विदिशा जिले में ग्राम रूसल्ली के निवासी श्री श्यामलाल वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें शासन की ओर से प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन मिल रही है। नियमित रूप से मिलने वाली पेंशन राशि से उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिल रही है।
श्री श्यामलाल बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ नियमित आय का साधन नहीं होने से दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई होती थी। शासन की वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 600 रुपये की राशि मिलने से उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। उन्होंने पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

