सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘अनकही कहानियां’ प्रकल्प के अंतर्गत कला जत्था दल द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कला जत्था दल के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश सरकार के विकास के बढ़ते आयामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने तथा योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया। साथ ही मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों को भी नाटक के माध्यम से सामने रखा गया।

खास बातें

  • नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
  • कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
  • कला जत्था दल की प्रस्तुति को उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों द्वारा सराहा गया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कला जत्था दल की प्रस्तुति को उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ जनजागरूकता के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।