सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 6 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय मुरैना में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आमजन की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। जांच के दौरान आवश्यकता पाए जाने पर मरीजों को उपचार, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। समय पर नेत्र जांच होने से आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान और उनके उपचार में मदद मिलेगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को सहज एवं निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।
जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि 6 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मुरैना पहुंचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ लें। विशेष रूप से परिवार के बुजुर्गों, जरूरतमंद सदस्यों तथा नेत्र संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को शिविर में जांच के लिए अवश्य लेकर आएं। समय पर कराई गई नेत्र जांच आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

