युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 से निरन्तर दिनांक 12 जनवरी को "स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवाओं को उनके सुझाव एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। वर्ष 1995 से निरन्तर विभाग द्वारा भी जिला, संभाग एवं राज्य स्तर युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष "युवा शक्ति से जन भागीदारी के उद्देश्य से दिनांक 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) के युवाओं हेतु राष्ट्रीय युवा उत्सव-2027 का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष "सांस्कृतिक ट्रेक" में कुल 05 विद्या-समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर किया जाना है।
खास बातें
- भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक विद्या में सहभागिता हेतु युवा/दलों का पंजीयन “माय भारत पोर्टल पर करना अनिवार्य है।
- पंजीयन न होने की स्थिति में दल को प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त नहीं हो सकेगा।
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र एवं विजेता/उपविजेताओं को शील्ड/मूमेन्टों से अतिथिगण के माध्यम से सम्मानित किया जावेगा।
"युवा उत्सव 2027" का आयोजन जिला स्तर पर किया जाना है, जिसमें जिले के विजेता युवा/दल संभाग पर प्रतिभागिता करेंगे तथा संभाग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त युवा/दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक विद्या में सहभागिता हेतु युवा/दलों का पंजीयन “माय भारत पोर्टल पर करना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में दल को प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त नहीं हो सकेगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र एवं विजेता/उपविजेताओं को शील्ड/मूमेन्टों से अतिथिगण के माध्यम से सम्मानित किया जावेगा।
भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार गत् वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता कर चुके युवा इस वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत प्रतिभागिता नहीं कर सकते हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता हेतु युवाओं को “माय भारत पोर्टल पर पंजीयन के साथ-साथ पृथक से फॉर्म भी संलग्न कर पंजीयन रसीद, युवाओं को जन्मतिथि व अन्य पुष्ठि हेतु मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र/10वीं कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है एवं आयोजन स्थल पर मूल दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में युवा प्रतिभागिता नहीं कर पाएगा।
अतः जिले के युवा जिनकी आयु 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) और जो 05 विद्या-समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक में रूचि रखते हों, से अनुरोध है कृपया वे अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराने हेतु “माय भारत पोर्टल पर ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन आयोजन तिथि 16 नवम्बर 2026 से पूर्व करना सुनिश्चित करें एवं जिला स्तरीय युवा उत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी हेतु विभागीय जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग पुलिस लाईन भिण्ड से सम्पर्क कर सकते हैं एवं ब्लॉक स्तर पर संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक अटेर श्री नीरज सिंह बघेल मो. 7772979550, संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक भिण्ड श्रीमती साधना तोमर मो. 8435892981, संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक लहार श्री अनिल श्रीवास मो. 9340898098, संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक रौन श्रीमती शिवानी सेंगर मो. 7080103388, संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक मेहगांव एवं प्रभार गोहद श्रीमती नीतू सोनी मो. 8839910799 से सम्पर्क कर सकते हैं।